{"_id":"69727b92266320cc2c0b6bfb","slug":"police-station-head-line-spot-near-revelations-sitapur-news-c-102-1-slko1055-148787-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थानाध्यक्ष लाइन हाजिर खुलासे के करीब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थानाध्यक्ष लाइन हाजिर खुलासे के करीब पुलिस
Fri, 23 Jan 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
परसेंडी (सीतापुर)। तालगांव के रसूलपुर गांव में 17 जनवरी की रात हुई डकैती के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस डकैतों का पता नहीं लगा सकी है। खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें लगी हैं।
17 जनवरी की रात रिटायर्ड लेखपाल अमर सिंह वर्मा के घर में घुसे छह डकैतों ने तमंचे के बल पर घर में मौजूद लोगों को बंधक बना लिया था। डकैतों ने घर से पांच लाख कैश समेत 17 लाख रुपये का माल पार कर दिया था। रविवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को आईजी रेंज लखनऊ किरण एस भी पीड़ित के घर पर पहुंचे थे। इधर पुलिस की आठ टीमें डकैतों का पता लगा रही हैं। पुलिस टीम ने वारदात से तीन से चार दिनों पहले तक क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा एकत्र किया है।
इस आधार पर पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष आशीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दिनेश प्रकाश पांडेय को तालगांव थानाध्यक्ष बनाया गया है।