फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police are investigating the horoscope of Ajay, who is posted in the Army

Sitapur News: सेना में तैनात अजय की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Police are investigating the horoscope of Ajay, who is posted in the Army
सीतापुर। तीन छात्राओं की आत्महत्या के मामले में जेल भेजा गया अजय सिंह सेना की सिग्नल कोर में तैनात है। सैनिक की कुंडली खंगालने के लिए पुलिस टीम लखनऊ स्थित सेना मुख्यालय पहुंची। कमांडिग ऑफिसर ने अजय सिंह के सेना में होने की पुष्टि की है। पुलिस ने अब उसकी इन मामलों में भूमिका के साथ कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजा बहादुर डॉक्टर सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर की तीन छात्राओं ने सात दिनों के अंतराल पर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। यह तीनों मामले एक ही कॉलेज से जुड़े होने के चलते चर्चा का विषय बन गए थे। अमर उजाला ने घटनाओं की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित कीं। इससे हरकत में आई पुलिस ने पड़ताल शुरू की। तीनों मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े पाए गए।
विज्ञापन

आत्महत्या के कारण अलग-अलग थे। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर एक महिला समेत सात आरोपियों को जेल भेज दिया। एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण न्यायालय में पेश किया जाना है। जेल भेजे गए आरोपियों में शामिल अजय सिंह ने पूछताछ में खुद को सेना का कैप्टन बताया। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो उसका झूठ बेनकाब हो गया। उसके पास से सेना का आईकार्ड बरामद किया गया है। सच्चाई पता करने के लिए पुलिस की एक टीम सेना के लखनऊ स्थित मुख्यालय गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर ने अजय के सिग्नल कोर में सपायर के पद पर तैनात होने की पुष्टि की है। उसका ट्रांसफर कलकत्ता हो चुका है। अब पुलिस सेना के जवान की कुंडली खंगालने में जुट गई है। सेना का जवान लंबे समय से कमलापुर में किराए पर क्यों रह रहा था, संजय व ललित के संपर्क में कैसे आया, किस मकसद से वह यहां रहता था, इन सब बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई गई है। सेना के जवान की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।

कई बिंदुओं पर हो रही जांच
सेना के लखनऊ मुख्यालय से अजय सिंह के सेना के सिग्नल कोर में सपायर के पद पर तैनात होने की जानकारी मिली है। वह इस समय अंडर ट्रांसफर है। कमलापुर में क्यों रहता था, संजय व ललित के संपर्क में कैसे आया। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
- एनपी सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed