फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PM-SHRI students created a scrapbook using newspaper reports

Sitapur News: अखबार की खबरों से पीएमश्री के बच्चों ने तैयार की स्क्रैप बुक

Sat, 04 Apr 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
PM-SHRI students created a scrapbook using newspaper reports
फोटो-10सकरन के पीएम श्री विद्यालय किरतापुर के बच्चों ने अमर उजाला खबरों से तैयार की स्क्रैप
सांडा (सीतापुर)। परिषदीय विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सकरन के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय किरतापुर में शनिवार को छात्र-छात्राओं खबरों की कटिंग से आकर्षक स्क्रैप बुक तैयार की है। इसे स्कूल स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सकरन ओंकार सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने अमर उजाला समाचार पत्र से महत्वपूर्ण खबरों, शैक्षिक लेखों, सामान्य ज्ञान से जुड़ी जानकारियों व समसामयिक घटनाओं की कटिंग एकत्रित कर उन्हें सुंदर तरीके से स्क्रैप बुक में सजाया गया है। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि, रचनात्मकता और सामान्य ज्ञान का विकास होगा।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल इंचार्ज ओमकार पांडेय ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में समाचारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। वह देश-दुनिया की घटनाओं से परिचित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यह प्रयास नई शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक व गतिविधि आधारित शिक्षा को भी मजबूती प्रदान करता है। इस दौरान शिक्षक मोहम्मद हारून, राधा कृष्ण दीक्षित, आनंद वर्मा, पतिराम, आफताब, राज कुमार, अरविंद वर्मा आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed