{"_id":"5d9a2ba48ebc3e0148604430","slug":"petrol-is-getting-without-helmet-despite-orders-in-the-city-sitapur-news-lko4855542133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आदेश के बावजूद बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आदेश के बावजूद बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल डालता कर्मी।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संशोधन के बाद भी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। न लोग हेमलेट व सीट बेल्ट लगा रहे हैं और न ही किशोरों के वाहन चलाने पर लगाम लग पा रही है। इंतहा तो यह है कि शहर के पेट्रोल पंप संचालक तक प्रशासन के निर्देशों का मखौल उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट पहने लोगों को बेरोक टोक पेट्रोल बेचा जा रहा है।
अफसरों ने एक बार नहीं दो-दो बार पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिया, कि वह बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पेट्रोल न दें, लेकिन पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से सरकारी आदेशों को ताख पर रख बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है।
रविवार को अमर उजाला टीम ने शहर के कई पेट्रोल पंपों पर जांच की तो तकरीबन सभी जगहों पर नियमों का मखौल उड़ते देखा गया।
रविवार की दोपहर शहर के जेपी केयर पेट्रोल पंप, प्रकाश पेट्रोल पंप व लालबाग स्थित पेट्रोल पंप सहित कई पेट्रोल पंपों का जायजा लिया गया तो लोग अपनी बाइकें, स्कूटी लेकर बिना हेलमेट लगाए पहुंचे रहे थे और पेट्रोल पंपों के कर्मचारी उनको पेट्रोल दे रहे थे।
विज्ञापन
जबकि इस बाबत करीब दो माह पूर्व ही जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा एक आदेश जारी किया था। जिसमें यह आदेश किया गया था कि किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वालों को पेट्रोल न दिया जाए, लेकिन इस आदेश का असर एक दिन भी यहां देखने को नहीं मिला।
सड़क सुरक्षा के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे बिना हेल्मेट व सीट बेल्ट के चालकों को पेट्रोल न दें। अगर फिर भी कोई संचालक आदेश का उल्लंघन करता है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी