{"_id":"66e72c1b84b77ec65800f764","slug":"people-were-forcibly-taking-a-girl-to-get-married-sitapur-news-c-102-1-slko1055-118939-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जबरन युवती का विवाह कराने ले जा रहे थे लोग, कथित मौसी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जबरन युवती का विवाह कराने ले जा रहे थे लोग, कथित मौसी पर मुकदमा
Mon, 16 Sep 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। एक युवती का दबाव डालकर विवाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। महिला दरोगा की तहरीर पर युवती की कथित मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गैर जनपद की युवती को उसकी पड़ोस की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों के साथ भेज दिया था। ये लोग उसकी अवैध तरीके से शादी कराना चाहते थे।
महिला दरोगा मधु यादव ने बताया कि नौ सितंबर को बस स्टेशन पर एक युवती बदहवास हालत में मिली। पूछताछ में युवती ने अपना नाम जिला महाराजगंज थाना बरगदवा गांव खैरहवा निवासी अन्नू यादव बताया था। युवती ने बताया कि आठ सितंबर को उसकी कथित मौसी विमला ने काम दिलाने के बहाने गोरखपुर बस स्टैंड पर एक बस में बैठा दिया। इसके बाद मौसी खुद बस से नीचे उतर गई।
मौसी ने बस में बैठे तीन चार लोगों से कहा कि इसे देखना फिर बस चल पड़ी। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में उसे पता चला कि बस में बैठे लोग उसको अवैध रूप से शादी करने के लिए ले जा रहे हैं। पीड़िता सीतापुर बस स्टाॅप पर नित्यक्रिया की बात कहकर उतरी, फिर पुलिसकर्मियों के पास पहुंची गई।
विज्ञापन
दरोगा मधु ने बताया कि युवती की माता को सूचना दी गई। युवती अन्नू को वन स्टाॅप सेंटर में रखा गया। युवती की मां को सूचना दी गई लेकिन वह मुकदमा नहीं लिखाना चाहती थी। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि दरोगा मधु यादव की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा लिखा गया है।