{"_id":"5e1f56b68ebc3e4af41f9e35","slug":"people-stood-to-welcome-akhilesh-yadav-punched-sitapur-news-lko503263260","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के स्वागत को खड़े थे लोग, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के स्वागत को खड़े थे लोग, चले लात-घूंसे
विज्ञापन
खैराबाद। टोल प्लाजा पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत को खड़े लोगों की उच्चकों ने जेब काट दी। करीब 65 हजार कैश पार कर दिया। इस पर भीड़ ने दो आरोपी को पकड़कर लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर किसी ने तहरीर नहीं दी है।
पिसावां के पुनीत जायसवाल ने कहा कि भीड़ की वजह से उन्होंने कार साइड में खड़ी कर दी और वह भी ठहर गए।
इस बीच उनकी जेब से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। खैराबाद के शेखसरांय निवासी अली का कहना है कि उनकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए गए। खैराबाद के गुरपलिया निवासी बबलू का कहना है कि उनकी जेब से भी 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। इन लोगों ने खैराबाद पुलिस को सूचना दी है।
चार अन्य लोगों ने भी बताया कि वह पूर्व सीएम के काफिले के साथ थे, उनके भी लखनऊ के इटौंजा में टोल प्लाजा के पास रुपए निकाल लिए गए, लेकिन यह मामला लखनऊ क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन
राशिद व सूरज को भीड़ में शामिल लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा था। राशिद भी अपने रुपये गायब होने की बात कह रहा है। प्रभारी एसओ विपिन यादव का कहना है कि दो संदिग्ध पकड़े गए हैं। उनमें से एक ने खुद ही रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है। दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है।