{"_id":"69e27c949221c50c0501ed16","slug":"people-queue-up-with-pipes-diesel-crisis-deepens-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154281-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिपिया लेकर कतार में लगे लोग, गहराया डीजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिपिया लेकर कतार में लगे लोग, गहराया डीजल संकट
Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेउसा में पिपिया, जरीकेन लिए पम्प पर खड़े लोग। संवाद
रेउसा। जिले के ग्रामीण इलाकों में डीजल संकट गहराता जा रहा है। शुक्रवार को डीजल की किल्लत की वजह से किसान परेशान रहे। कस्बे के पेट्रोल पंपों पर पिपिया और जरीकेन लेकर लोग लाइन में लगे नजर आए। स्थानीय नागरिक परसराम, अमेरी, मदन, कलेक्टर, पुतान, फैयाज, जवाहर, संतोष, मायालाल, सुनील आदि ने बताया कि किसानों के खेत में गेहूं पड़ा है। डीजल नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में पेट्रोल पंपों पर घंटों परेशान होना पड़ रहा है। सभी ने प्रशासन से डीजल की किल्लत दूर कराने की मांग की है।
गेहूं की थ्रेसिंग प्रभावित
बेहटा। क्षेत्र के अधिकतर पंपों पर डीजल-पेट्रोल न मिलने से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों को पंपों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक में 100 तथा चौपहिया वाहन में एक हजार का ईंधन दिया जा रहा है। डीजल नहीं मिलने से गेहूं की थ्रेसिंग में दिक्कतें हो रही हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं कटा पड़ा है। डीजल न मिलने से थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है, अगर बारिश हो गई और गेहूं भीग गया तो काफी नुकसान हो जाएगा।