{"_id":"6aac34db770f6b0fed022f64","slug":"people-in-650-villages-suffered-due-to-prolonged-power-outages-sitapur-news-c-102-1-slko1053-164092-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 650 गांवों में लंबी बिजली कटौती से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 650 गांवों में लंबी बिजली कटौती से लोग रहे बेहाल
Fri, 18 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिधौली में बृहस्पतिवार रात जलता एबीसी केबल। - संवाद
सीतापुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी चल रही है। गांवों में इस समय जमकर कटौती हो रही है। ग्रामीणों को मुश्किल से 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में बुधवार रात दो बजे बिजली गुल हो गई। कई बार शिकायत के बाद भी बहाल नहीं हुई। उपभोक्ता मीना, राकेश व उदित ने बताया कि इस समय बिजली बहुत ही कम मिल रही है। चार दिन से 10 से 12 घंटे कटौती में चले जाते है। इससे रात में बिजली न मिलने से नींद खराब होती है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बहाल हो पाई।
इसी तरह रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में बृहस्पतिवार भोर चार बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे बहाल हो पाई। अफसरों ने बताया कि कई जगहों पर फॉल्ट आ गए थे। दो जगह पर जंपर उड़ गए। दो जगहों पर ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई। इसी वजह से आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
सिधौली उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में भी 12 घंटे की कटौती हुई। वहीं, महमूदाबाद, बिसवां, मिश्रिख, इमलिया सुल्तानपुर इलाके में भी बिजली कटौती हुई।
-- -- --
फॉल्ट की वजह से दिक्कत
फॉल्ट की वजह से कटौती हो रही है। बिजली की कोई समस्या नहीं है। रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है।
-ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता