{"_id":"6191588a8119b0080c290ff5","slug":"people-furious-over-the-demolition-of-the-temple-wall-sitapur-news-lko6044457135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार गिराने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की दीवार गिराने पर भड़के लोग
विज्ञापन
सीतापुर के थानगांव इलाके में मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में दुर्गा मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर गांव के लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
थानगांव की ग्राम पंचायत लालपुर में प्राचीन दुर्गा मंदिर है। पास में ही हरेेराम का घर है। उनका जमीन के विवाद को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ग्रामीणों का कहना है कि हरे राम के बिसवां तहसील के सत्तिनपुरवा निवासी वकील प्रमोद श्रीवास्तव, मुंशी समेत तीन लोगों को लेकर हरेराम गांव पहुंचे। आरोप है कि हरेराम लोधी ने वकीलों के सामने दुर्गा मंदिर की दीवार तोड़ दी।
दीवार टूटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव के लोग उग्र हो गए। हंगामा करने लगे। तीनों लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। लोगों ने दीवार को तुड़वाने का गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि पिटाई भी कर दी। सूचना पाकर थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को किसी तरह से शांत कराया। हरेराम के साथ आए वकील और अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वे लोग नहीं दिखा पाए। फिलहाल पुलिस के समझाने पर लोग मान गए।
विज्ञापन
एसओ थानगांव संतकुमार ने बताया कि लोगों को शांत करा दिया गया है। मंदिर की दीवार को पुलिस ने दोबारा उठवा दी है। तोड़ी गई दीवार की भरपाई तहसील से आए वकीलों से कराई गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है।