{"_id":"6553b441a15cf2bd28043fa0","slug":"people-clashed-with-police-after-blocking-the-road-case-against-eight-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5356-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रास्ता बंद करने पर पुलिस से भिड़े लोग, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रास्ता बंद करने पर पुलिस से भिड़े लोग, आठ पर केस
Tue, 14 Nov 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रास्ता बंद करने को लेकर सोमवार को पुलिस और मोहल्ले के लोगों में विवाद हो गया। तनातनी बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कई लोगों को मौके से खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद व 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सीओ सिटी ने एक युवक काे थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप ग्वालमंडी मोहल्ला है। काफी समय से मोहल्लेवासी पुलिस लाइन के एक रास्ते से होकर निकलते थे। करीब दो दिन पहले पुलिस ने अचानक बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। इसको लेकर मोहल्लेवासी कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के पास भी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रास्ते को बंद किया गया था। सोमवार को पुलिस वहां दीवार बनाने पहुंची।
इसी बीच मोहल्ले वाले भी पहुंच गए और विरोध करना शुरू कर दिया। एक महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। मोहल्ले के लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर सीओ सिटी सुशील सिंह, सीओ सदर राजू कुमार साव व कोतवाली की काफी फोर्स पहुंच गई। इस दौरान सीओ सिटी ने एक युवक को थप्पड़ भी मार दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों ने भी हल्का बल प्रयोग कर मौके पर जमा लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि पुलिस लाइन परिसर एक राजकीय संपत्ति है। यहां पश्चिम दिशा में स्थित ग्वालमंडी की तरफ से पुलिस लाइन परिसर में अराजक व्यक्ति आते हैं। परिसर खुला होने के चलते वह शराब पीकर अभद्रता करते हुए निकलते हैं। सोमवार को परिसर के अंदर आसामाजिक व्यक्तियों के आवागमन को बंद किया जा रहा था।
इसी दौरान मोहल्ले के मुजीब, आसिफ उर्फ शालू छोटे मिया, अरमान, अतुल शुक्ला, मोहित कुमार, सुलक्षना अवस्थी, हरेराम फौजी के साथ ही ग्वालमंडी के 25 महिला-पुरुष इकट्ठा होकर गेट को तोड़ने लगे। आरआई शिव बालक ने बताया कि देर रात दीवार बनाई गई है। इंस्पेक्टर आलोक मलिक त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।