{"_id":"df8c3b08aed01e6900f863c693a3f194","slug":"pd-and-vdo-in-violence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी व वीडीओ में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी व वीडीओ में मारपीट
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
वीडीओ का आरोप है कि पीडी ने रिश्वत मांगी, न देने पर अपने चैंबर में उनकी जमकर पिटाई कर दी। उधर, पीडी ने जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दोनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विकास भवन के दूसरे तल पर जिला ग्राम विकास अभिकरण का ऑफिस है। ऑफिस इंचार्ज परियोजना निदेशक केके सिंह अपने मातहतों के साथ बैठे कर रहे थे। उसी दौरान वहां परसेंडी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अंजनी कुमार मौर्य अपने पिता परागी लाल के साथ कमरे में पहुंच गए।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही वीडीओ चीखते-चिल्लाते बाहर निकले। वीडीओ का आरोप है कि पीडी ने उससे रिश्वत मांगी। मांग पूरी न करने पर पिटाई कर दी। वीडीओ और पीडी के बीच हुए विवाद के बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया। वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
मामले को लेकर परियोजना निदेशक ने बताया वह परसेंडी इलाके के गांव जरेली में विकास कार्यों की जांच करने गए थे। जहां कई अनियमितताएं मिली थीं। विकास कार्य के दौरान इस गांव का कार्यभार अंजनी मौर्य के पास था।
इसी से घबराए वीडीओ ने गुरुवार को मेरे चैंबर व कार्यालय तथा विकास भवन में हंगामा काटकर मुझे जान से मारने का प्रयास कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। आरोप है कि वीडीओ व उसके पिता ने विकास भवन में घंटों जमकर हंगामा कांटा।
मामले को लेकर दोनों लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। घटना को लेकर इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि पीडी व वीडीओ ने अपनी-अपनी तहरीरें दे दी हैं। इस प्रकरण पर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।