{"_id":"63cae07b8f647f267f17f42c","slug":"patriotic-songs-will-be-aired-by-decorating-the-city-on-republic-day-sitapur-news-lko6673518116-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गणतंत्र दिवस पर शहर का सजाकर प्रसारित होंगे देश भक्ति के गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गणतंत्र दिवस पर शहर का सजाकर प्रसारित होंगे देश भक्ति के गीत
विज्ञापन
सीतापुर। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण संबंधी बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि सभी मुख्य चौराहों व सड़कों पर साफ-सफाई के साथ-साथ लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ईओ को निर्देश दिए कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकते हुए उसकी पट्टी बनाकर सीमा निर्धारित कर दी जाए।
नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाए। उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की रूप-रेखा तय किए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एडीएम राम भरत तिवारी ने कहा कि नगर में स्थित सभी मूर्तियों की साफ-सफाई, रंगाई पुताई व मरम्मत आदि का कार्य समय से पूर्ण कराते हुए माल्यार्पण किया जाए।
विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और महत्वपूर्ण स्थलों पर चूना डलवाया जाए। उन्होंने ईओ को निर्देश दिये कि प्रमुख चौराहों की साज-सज्जा सुनिश्चित कराते हुए देश-भक्ति के गीत भी प्रसारित कराए जाएं।
नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह ने भी कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।बैठक के दौरान डीडीओ हरीश चंद्र प्रजापति, क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार सिंह, ईओ वैभव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।