{"_id":"62927143a9cb8537ee5c6f60","slug":"patients-will-get-the-facility-of-platelets-from-june-sitapur-news-lko6327030135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून से मरीजों को मिलेगी प्लेटलेट्स की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून से मरीजों को मिलेगी प्लेटलेट्स की सुविधा
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में गंभीर मरीजों को अब प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व पीआरवीसी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जून के अंत तक यह सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कंपोनेंट सपरेटर लगाने की तैयारियां चल रही है। इसके लिए कई मशीनें आ गई है। कुछ जरूरी उपकरण एक सप्ताह तक आने की उम्मीद है। इससे जून के अंत तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे गंभीर मरीजों को लखनऊ की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस समय केवल होल ब्लड की सुविधा है। इसके अलावा अन्य दो निजी ब्लड बैंक में भी इसकी कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में अगर किसी मरीज को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व पीआरवीसी की जरूरत पड़ जाए तो सीधे उसको लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने यहां पर कंपोनेट सपरेटर लगाने की कवायद शुरू की थी। इसको लेकर करीब छह माह से प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक यह अपने मुकाम तक नहीं पहुंच सकी है।
जिस तेजी से काम चल रहा है उससे उम्मीद है कि इस मशीन के लगने से होल ब्लड से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स व पीआरवीसी को आसानी से अलग किया जा सकेगा। इससे जिस मरीज को प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की जरूरत होगी, उसको आसानी से ब्लड बैंक में यह मिल जाएगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जून माह के अंत तक जिले में यह सुविधा मिलने लगेगी। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पूजा यादव का कहना है कि इस सपरेटर के लिए कुछ मशीनें आ गई है, कुछ आनी बाकी है। जल्द यह भी आ जाएंगी। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
भागदौड़ से मिलेगी निजात
जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. गौरव मिश्रा का कहना है कि खून की कमी पर पीआरवीसी चढ़ाने की जरूरत होती है। डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की खास जरूरत होती है। डेंगू में प्लेटलेट्स गिरने लगती है, जिससे मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर होल ब्लड चढ़ाया जाता है। जिले में यह तीनों सुविधा मिलने से मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी। उनको अपना इलाज करवाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स की पड़ती जरूरत
चिकित्सकों का कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद संक्रामक रोग फैलने लगते है। जुलाई व अगस्त माह में डेंगू के मामले सामने आने लगते है। डेंगू के मरीजों की प्लेटलेट्स गिरने लगती है। इसके लिए उन्हें प्लेटलेट्स की खास जरूरत होती है। अब यह समस्या भी दूर होने वाली है। इससे मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
एक माह में मिलेगी सुविधा
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई है। अब कंपानेंट सपरेटर लगाए जाने को लेकर काम चल रहा है। उम्मीद है कि एक माह के अंदर यह भी सुविधा प्रारंभ हो जाएगी।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल