{"_id":"2e61534757ff8bb15514ef8b088bab94","slug":"patient-meningitis-identify-stirred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरछता में दिमागी बुखार का मरीज मिला, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरछता में दिमागी बुखार का मरीज मिला, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर जिले के सकरन क्षेत्र के बरछता में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। गांव में 12 लोग बीमार पड़े हैं। वहीं एक बुजुर्ग को दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के अन्य लोग क्षेत्र के झोलाछाप व निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं।
सकरन क्षेत्र के बरछता निवासी नत्था (60) बीते चार दिनों से बुखार से पीड़ित था। वह क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। शुक्रवार को हालत अधिक बिगड़ी तो परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने दिमागी बुखार की चपेट में आने की बात कही है। उसे भर्ती कर लिया गया है। उधर, बरछता के मंत्री, छोटा, अवध किशोर, अनिल कुमार, मुस्कान, मोहिनी देवी, पोहकर, रामगोपाल, सूरज, सुशील, काजल, किरन बीमार हैं। इन सभी लोगों को बुखार की शिकायत है।
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि इस क्षेत्र में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है। जिसकी वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पूरे क्षेत्र में कहीं भी फॉगिंग नहीं कराई गई है। बीमार लोगों का इलाज क्षेत्र के निजी अस्पताल व झोलाछाप के सहारे चल रहा है। जिसकी वजह से मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।