{"_id":"671e9509a3db7617b20e77b5","slug":"passers-by-caught-the-criminal-who-was-running-away-with-a-chain-around-his-neck-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121198-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरेराह गले से चेन खींच भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरेराह गले से चेन खींच भाग रहे बदमाश को राहगीरों ने पकड़ा
Mon, 28 Oct 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां में रविवार शाम सरेराह महिला की चेन छीनकर भाग रहे एक बदमाश को राहगीरों ने दबोच लिया। बिसवां क्षेत्र के पिपरा निवासी आनंद शुक्ला की पत्नी प्रियंका रविवार को अपने मायके सेवता गईं थीं।
वह मंगरहिया बाजार से बेटी के बर्थडे का सामान लेकर वापस आ रही थीं। तभी बिसवां-सिधौली मार्ग पर पशु चिकित्सालय के निकट दो लुटेरों ने गले से चेन खींच ली और भागने लगे।
महिला के शोर मचाने पर उधर से निकल रहे सुनील तिवारी व उनके सहयोगियों ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास महिला की चेन बरामद हो गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।