फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Parents enraged by beating of children, demonstrated in tehsil

Sitapur News: बच्चों की पिटाई से भड़के अभिभावक, तहसील में किया प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 04 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Parents enraged by beating of children, demonstrated in tehsil
मिश्रिख(सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय सहादतनगर के बच्चों ने अभिभावकों के साथ शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एक शिक्षक पर बच्चों संग मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सहादतनगर के बच्चों व अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। शनिवार को कई बच्चों को शिक्षकों ने जमकर पीटा। इससे कई बच्चों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि शिक्षक हर समय मोबाइल चलाते रहते हैं। स्कूल में पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। इस घटना की जानकारी जब अभिभावकों को हुई तो वह एक ट्राली में स्कूल के बच्चों को बैठाकर तहसील पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। अफसरों से मामले की शिकायत की। इसके बाद शिक्षक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर सब इंस्पेक्टर को भेजकर जांच करवाई जा रही है।




अश्लील हरकत करते देखने पर हुई पिटाई

छात्र सरवन, दीपांशु, नीर व अभिभावक लालता मौर्य ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्होंने बताया कि शनिवार को कुछ छात्र शौच करने जा रहे थे। तभी शिक्षक एक महिला के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। यह बच्चों ने देख लिया। इससे गुस्साए शिक्षक ने छात्रों की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना न बताने को धमकी भी थी। जिसके बाद बच्चों ने अपने अपने अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान लालता प्रसाद मौर्या, विनोद, ओमकार, उमाशंकर, रामखेलावन, विनोद, मोहित, महेंद्र व सुभाष आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed