फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panic after getting footprints of leopard

तेंदुए के पद चिह्न मिलने से दहशत

Thu, 28 Jul 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panic after getting footprints of leopard
तालगांव इलाके में पगचिन्ह मिलने के बाद जांच करती वन विभाग की टीम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में तेेंदुआ के पद चिह्न मिलने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने पग चिह्नों से तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी है। वन विभाग ने कांबिग शुरू की है। इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन

ग्राम लश्करपुर में घास लेने गए ग्रामीण अमरेंद्र कुमार ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी कि गांव के पूर्व दिशा में स्थित उनके खेत में जंगली जानवरों के पद चिह्न दिखे हैं। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी एक के सिद्दीकी, डिप्टी रेंजर अमित कटियार टीम के साथ के साथ मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके की जांच कर तेंदुआ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सतर्क करते हुए बताया खेतों में काम करने अकेले न आए।। अपने दरवाजे पर रोशनी जलाकर रखे। अगर किसी समय आशंका होती है या किसी परिस्थिति में दिखाई देता है तो तत्काल सूचित करें। इससे बच्चों से लेकर खेतों में काम कर रहे किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व ग्रामीणों ने जताई थी आशंका
तीन माह पूर्व विधायक निर्मल वर्मा बिसवां से वापस अपने गांव रात करीब 11 बजे न्यामूपुर जा रहे थे। उनको तालगांव के लश्करपुर पुल के निकट तेंदुआ दिखा था। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को सतर्क करते हुए तेंदुए देखे जाने की बात साझा की थी। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग के अफसरों को इस बारे में अवगत कराया था। इसके बाद अब फिर लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed