फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Panchayat elections: 725 results declared on first day

पंचायत चुनाव : पहले दिन 725 परिणाम घोषित

Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 725 results declared on first day
सीतापुर। प्रधान सहित चार पदों की मतगणना रविवार को जिले के 19 मतगणना स्थलों पर भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। देर रात तक 300 ग्राम प्रधान सहित अन्य तीन पदों के 725 परिणामों की घोषणा कर दी गई। जिला पंचायत सदस्य के किसी भी पद का रिजल्ट नहीं प्राप्त हो सका। सोमवार तक सभी परिणाम आने की संभावना है। जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिले में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। रविवार को 1587 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1977 बीडीसी, 79 सदस्य जिला पंचायत सहित संबंधित सदस्य ग्राम पंचायतों की मतगणना के बाद परिणाम आने थे। इसके लिए 19 ब्लॉकों के संबंधित मतगणना स्थलों पर न्याय पंचायतवार मतगणना काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर दो टेबल की व्यवस्था की गई थी। 323 चक्रों में मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन

इसके लिए मतगणना से पूर्व न्याय पंचायतवार एवं चक्रवार जिस ग्रामसभा की मतगणना होनी है, उसकी सूची चस्पा की गई। जिससे अनावश्यक रूप से मतदान के दौरान भीड़ न एकत्र हो सकें। कोविड-19 की गाइडलाइन एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई। सभी प्रत्याशी, उनके मतगणना अभिकर्ताओं सहित अन्य जिम्मेदारों की जांच के बाद ही मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। इससे मतगणना कार्य शुरू होने में विलंब हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर मतगणना दलों की सुस्ती, तो तमाम टेबल पर मतगणना कार्य धीमी गति से किया गया। आरओ की ओर से मतगणना से संबंधित सभी सूचनाओं की माइक से घोषणा की गई। मतगणना कार्य ब्लॉकवार नियुक्त मजिस्ट्रेटों के पर्यवेक्षण में किया गया। डीएम विशाल भारद्वाज एवं एसपी आरपी सिंह सकुशल निष्पक्ष ढंग से सुचारु रूप से मतगणना कराने के लिए लगातार मतगणना स्थलों का मुआयना करते रहे। दोनों अफसरों ने मतगणना कार्य की जिम्मेदारी निभा रहे अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

सोशल डिस्टेेंसिंग एवं कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर मतगणना के दौरान एजेंटों की ओर से की गई आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। समाचार लिखे जाने तक 1587 में से तीन सौ प्रधानों के मतगणना पूर्ण होने के बाद उनके परिणाम जारी किए गए। सदस्य ग्राम पंचायत के 283 एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के 142 पदों के परिणाम घोषित किए गए। जिला पंचायत सदस्य पदों की गणना कार्य जारी रहा। किसी का परिणाम जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed