{"_id":"608c43e28ebc3e6a2a407bfa","slug":"panchayat-chunav-news-sitapur-news-lko576272533","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक आरओ नियुक्त किए गए डीडीसी मतगणना के एआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक आरओ नियुक्त किए गए डीडीसी मतगणना के एआरओ
विज्ञापन
सीतापुर। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व उनके मतगणना अभिकर्ता का प्रवेश पत्र संबंधित ब्लॉक पर नियुक्त निर्वाचन अधिकारी (आरओ) जारी करेंगे। ब्लॉकवार संबधित प्रत्याशी आरओ से मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र बनवा लें। इस संबंध में डीएम, जिला निर्वाचन अफसर विशाल भारद्वाज ने आदेश जारी किया है। उन्होंने विकास खंडों के लिए तैनात आरओ को जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के रूप में कार्य करने के लिए पदाभिहीत किया है।
जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए वार्डवार चार एआरओ नियुक्त किए गए थे। इनके द्वारा नामांकन से मतदान तक की प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराई गई। इनके द्वारा डीडीसी प्रत्याशी व उनके मतगणना अभिकर्ता को प्रवेश पत्र नहीं जारी किया जाएगा। यह प्रवेश पत्र ब्लॉकवार नियुक्त आरओ जारी करेंगे। इस संबंध में डीएम ने आरओ के उपयोग के लिए जारी निर्देश पुस्तिका के पेज-44 के मतगणना व्यवस्था संबंधी सामान्य निर्देश के बिंदु-3 पर दी गई व्यवस्था के क्रम में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार समस्त विकास खंडों मे तैनात आरओ डीडीसी पद की मतगणना के लिए एआरओ के रूप में कार्य करेंगे। इनके द्वारा उम्मीदवारों एवं उनके मतणना एजेंट का मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए नियमानुसार प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। ब्लाकवार संबधित प्रत्याशी ब्लाक के आरओ से मतगणना एजेंट का प्रवेश पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए व जिला मुख्यालय पर नियुक्त एआरओ से संपर्क न करें।
एजेंट का पास बनवाने को जिला मुख्यालय पर जुटे प्रत्याशी
शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मतगणना एजेंट का प्रवेश पत्र बनवाने के लिए तहसील सदर स्थित संबंधित एआरओ से संपर्क करते दिखे। काफी संख्या में प्रत्याशी व उनके समर्थक इसके लिए भटकते रहे। विकास भवन में सीडीओ दफ्तर में भी प्रत्याशी इसके लिए जानकारी करते रहे। कुछ प्रत्याशियों का कहना था, जिला पंचायत सदस्य के लिए नियुक्त एआरओ ही प्रवेश पत्र बनाते हैं। एक प्रत्याशी ने बताया कि वह पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं, तब डीडीसी के एआरओ ने मतगणना एजेट का प्रवेश पत्र बनाया था। यहां मौजूद एआरओ समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी सहित सीडीओ के स्टेनो सतीश चंद्र बाजपेई के द्वारा प्रत्याशियों को बताया गया कि वह संबंधित ब्लॉक के आरओ से ही प्रवेश पत्र बनवाएं। इस संबंध में डीएम द्वारा आदेश जारी होने के बाद विकास भवन के सूचना पट पर इसकी जानकारी चस्पा की गई।