फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   original paddy breed farming restart again in sitapur

खेतों में बोई जाएंगी धान की धनिया, निंबुई, मूंगफली जैसी किस्में

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
original paddy breed farming restart again in sitapur
सीतापुर। धीरे-धीरे परंपरागत सुगंधित देशी प्रजाति के धान विलुप्त हो रहे हैं। ऐसे में जिले के कुछ प्रगतिशील किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों के सहयोग से बेहतर शुरुआत की है। इनके द्वारा देशी धान की खेती करने के साथ ही अन्य किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में करीब 100 हेक्टेयर में इसकी पौध लगाने और बोआई की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

खरीफ की फसल में इस बार 12 से अधिक प्रजाति के देशी धान की फसल उगाई जाएगी। जैसे विशुन पराग, इंद्रासन, लेंगुवा, रमबजरा, धनिया, अंजनी, रामगौध, मधुकर, काली धानी, लालमती, निंबुई, बेलर, मूंगफली, गौरिया प्रजाति की फसल होगी।
विज्ञापन

परंपरागत बीज विलुप्त होने से गांवों में नई-नई बीमारियां पनप रही हैं। हाईब्रिड फसलों की खेती होने से देशी धान को लोग भूलने लगे थे। गांजर क्षेत्र के रेउसा ब्लॉक के सिकोहा प्रगतिशील किसान श्वेतांक त्रिपाठी ने पुरातन देशी धान गांजर में पुर्नजीवित किया है। उन्होंने स्वयं 12 प्रजातियों के देशी धान का बीज तैयार किया है। इस बार वह 50 हेक्टेअर में इसकी खेती कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में करीब सौ हेक्टेयर में देशी धान की खेती होगी। किसानों को बीज दिया जा चुका है। मिश्रिख ब्लॉक के दशरथपुर निवासी प्रगतिशील किसान कमलेश सिंह की ओर से प्राकृतिक खेती के तहत एक एकड़ में देशी धान की खेती की जा रही है। इसी प्रकार पहला ब्लॉक के भज्जूपुर चौड़िया निवासी प्रगतिशील किसान नीरज मिश्रा स्वयं इसकी खेती करने के साथ अन्य किसानों को प्रेरित कर रहे हैं।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि देशी प्रजाति के धान विभिन्न प्राकृतिक रूप और रंगों के होने कारण इसमें औषधीय गुण होते हैं। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। औषधीय गुण होने के कारण राइस ब्रॉन आयल से चीन, अमेरिका जैसे देश तमाम दवाइयां बनाते हैं, वहीं इसकी अधिक मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed