{"_id":"6a5137e505dd3b89d60abaed","slug":"order-to-withhold-the-salaries-of-two-anms-and-a-cch-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159764-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो एएनएम व सीसीएच का वेतन रोकने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो एएनएम व सीसीएच का वेतन रोकने का आदेश
Fri, 10 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा विकासखंड में मीजल्स व पोलियो वैक्सीन की रखरखाव में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इसका खुलासा डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि द्वारा टीकाकरण केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट में हुआ था। इस दौरान रामपुर मथुरा के टीकाकरण स्थल करीमपुरवा में एक्सपायर्ड मीजल्स की वैक्सीन मिली थी। इन वैक्सीनों के खोलने के समय की कोई तिथि और समय भी दर्ज नहीं मिला। जबकि नियमानुसार, ऐसी वैक्सीन को कोल्ड चेन पॉइंट या सत्र स्थल पर ही नष्ट कर दिया जाना चाहिए था। इसके अलावा, वैक्सीन की शीशी, मॉनिटर और रैपर पूरी तरह से नष्ट हो चुके थे। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दो एएनएम व सीसीएच का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
जिले में संचालित मीजल्स व पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान डब्लूएचओ के प्रतिनिधि ने टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था को परखा था। सब सेंटर बांसुरा में कोल्ड चेन की स्थिति बेहद खराब मिली। आइस पैक सामान्य पानी से भरे थे। कुछ आइस पैक में तो केवल एक चौथाई भाग ही पानी भरा हुआ था, जो वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखने में पूरी तरह अक्षम था। ओरल पोलियो वैक्सीन भी उपयोग योग्य अवस्था में नहीं पाई गई। सीएचसी अधीक्षक रामपुर मथुरा डॉ. सुशील ने बताया कि एएनएम गरिमा, अंकिता कुशवाहा व सीसीएचस शैलेंद्र मौर्य की लापरवाही उजागर हुई है। डीएम के निर्देश पर इन सभी का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।