{"_id":"909f6fd75c09353bcc608e2d6efb4ab7","slug":"one-of-ddc-bdc-dismissed-seven-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी का एक, बीडीसी के सात परचे खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी का एक, बीडीसी के सात परचे खारिज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में रविवार को दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई। जांच के पहले दिन डीडीसी के 280 परचे जांचे गए। जबकि खामी की वजह से एक परचा खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीडीसी के 2252 नामांकन पत्रों की जांच की गई। कमी मिलने पर 7 परचे खारिज कर दिए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली जाएगी। दूसरे चरण में ब्लॉक खैराबाद, ऐलिया, परसेंडी, पिसावां तथा महोली में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
इस चरण में डीडीसी के 20 पदों के सापेक्ष 359 नामांकन दाखिल किए गए थे। पहले दिन 280 परचे जांचने के दौरान एक नामांकन खारिज कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक डीडीसी के वार्ड नंबर 17 से परचा भरने वाले हरद्वारी लाल के प्रपत्रों में प्रस्तावक की कमी पाई गई, जिससे हरद्वारी का परचा खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जबकि ब्लॉक परसेंडी में 495 परचे जांचे गए। यहां खामियां पाए जाने पर 5 नामांकन खारिज कर दिए गए। महोली में 322 नामांकनों की जांच हुई। यहां 2 परचे खारिज किए गए हैं।
इसके अलावा ब्लाक खैराबाद में 535, ऐलिया में 418 तथा पिसावां में 482 पत्र जांचे गए हैं। शेष की जांच सोमवार को हेगी।