फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   one more corona patient in sitapur

हरगांव के स्टेट बैंक मैनेजर मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 03 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
one more corona patient in sitapur
हरगांव (सीतापुर)। कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक के मैनेजर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्राइवेट लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरगांव में हड़कंप मच गया। हालांकि बैंक मैनेजर लखनऊ में ही अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ये मामला जिले में नहीं जुड़ेगा। एहतियातन सभी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर मार्ग पर हरगांव शाखा की स्टेट बैंक स्थित है। इसके मैनेजर लखनऊ में ही रहते हैं। वह अप-डाउन करते हैं। कई दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई थी। कुछ समस्या होने पर वह पिछली 25 जून से बैंक नहीं आ रहे हैं। अवकाश लेकर घर पर थे। 2 जून को लखनऊ की एक प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच कराई थी। देर रात रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसकी सूचना जिले में आते ही हड़कंप मच गया। सुबह हरगांव में लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह बैंक नहीं खोली गई। हालांकि, बैंक मैनेजर कहां, कैसे और किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि बैंक मैनेजर 25 जून से बैंक नहीं आए हैं। लखनऊ में ही थे। वहीं निजी लैब में जांच कराई। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ में ही भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि बैंक मैनेजर का केस जिले में नहीं जुड़ेगा। जांच से लेकर भर्ती की कार्रवाई लखनऊ में ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एहतियातन कोरोना प्रोटोकाल के तहत सभी कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने में कामयाबी मिल सके और खतरा कम हो सके। इसके लिए नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैंक से लेकर आसपास की जगह को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। मैनेजर के संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के लिए टीमें लगाकर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed