फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One died in a tractor and truck collision

ट्रैक्टर व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत

Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
One died in a tractor and truck collision
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बिसवां मार्ग पर हुसैनगंज नहर पुल के पास एक ट्रक व ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रविवार को टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के एक ईंट भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली रविवार सुबह बिसवां की ओर से सिधौली जा रहा था। उधर, सिधौली से एक ट्रक गिट्टी भरकर बिसवां की ओर जा रहा था। जब दोनों वाहन सिधौली इलाके में बिसवां मार्ग पर हुसैनगंज नहर पुल के पास पहुंचे, तभी ट्रक चालक की लापरवाही के चलते ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार रामपुर कलां इलाके मधवापुर गांव निवासी चालक संतराम (21), गांव के ही उसके साथी रंजीत (22), सूरज पाल (26) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में जख्मी ट्रैक्टर सवार तीनों लोगों को सीएचसी सिधौली लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से चिकित्सकों ने रंजीत व संतराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रंजीत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed