फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One dead, three injured in collision between van and pickup

Sitapur News: वैन व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
One dead, three injured in collision between van and pickup
हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप।
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 2 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बरातियों की वैन पिकअप से टकरा गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां से तीन घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक युवक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बकरापुर निवासी जसराम (45) गांव के ही विमल कुमार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सदरपुर के वैरागीपुर गांव गए थे। शनिवार करीब रात दो बजे वापसी में बेनीपुर गांव के मोड़ के पास बिसवां की ओर से लौट रही वैन को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वैन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जसराम (45) को लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। सुनील (28), प्रदीप (16) व छोटू (20) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लखनऊ में जसराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रास्ता देखते रह गए बेटा व बेटी
जसराम की पत्नी मालती देवी ने बताया कि शनिवार को जसराम के आने का इंतजार कर रहे थे। उनके हादसे में घायल होने की जानकारी मिली। इसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत की खबर आई। खबर सुनकर उनके पुत्र अमित कुमार (18) व पुत्री सुधा (22) का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed