फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One and a half lakh looted from daylight trader

दिनदहाड़े व्यापारी से सवा लाख की लूट

Thu, 21 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh looted from daylight trader
लखनऊ रेफर होने से पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती घायल व्यापारी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यापारी से सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों का पीछा करते समय अचानक व्यापारी स्कूटी से गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद व्यापारी काफी सहमे हुए हैं। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कजियारा निवासी मोइन अहमद प्याज के व्यापारी हैं। शहर के नवीन गल्ला मंडी में उनकी दुकान है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने घर से स्कूटी लेकर निकले थे। उनके पास करीब सवा लाख रुपये की नकदी थी। जैसे ही वह गल्ला मंडी गेट पर पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे नकदी छीन ली। बदमाश गल्ला मंडी से कांशीराम कॉलोनी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

व्यापारी ने भी बदमाशों का पीछा किया। रेलवे फाटक के पास बने स्पीड ब्रेकर से मोइन की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान मोइन के सिर पर चोट लग गई और वह वहीं पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां घटना हुई वहां से मंडी पुलिस चौकी महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। सूचना पाकर सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई शमीम अहमद की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सवा लाख की लूट होने का जिक्र तहरीर में किया गया है। टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।
एसपी से मिले व्यापारी, जताया आक्रोश
घटना के तुरंत बाद ही आदर्श व्यापार मंडल के सदस्यों ने एसपी घुले सुशील चंद्रभान से मुलाकात की। बताया कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग काफी डरा हुआ है। इससे पहले भी परिणय रिसोर्ट के पास चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब बदमाशों ने व्यापारियों को निशाना बनाया है।
व्यापारियों ने मंडी सचिव पर भी आरोप लगाया कि वह सिर्फ मंडी शुल्क वसूलने का काम करती हैं। मंडी में न तो कोई पुलिस पिकेट की व्यवस्था है और न ही कैमरे लगे हुए हैं। जो कैमरे लगे हैं वह भी खराब हो चुके हैं। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मुन्ना, इरफान, भूरे, आजाद आदि मौजूद रहे।

फुटेज की मदद से की जा रही तलाश
केस दर्ज किया जा चुका है। पीड़ित के मुताबिक बाइक पर दो बदमाश सवार होना बताए गए है। जिनको सीसीटीवी की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित की हालत सामान्य है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- पियूष कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed