फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On Somvati Amavasya, take bath and donate in Sarvartha Siddha Yoga.

Sitapur News: सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्ध योग में करें स्नान-दान

Sat, 28 Dec 2024 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 28 Dec 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
On Somvati Amavasya, take bath and donate in Sarvartha Siddha Yoga.
नैमिषारण्य (सीतापुर)। इस साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को है। सोमवार का संयोग होने से लोगों को सोमवती अमावस्या का फल मिलेगा। सर्वार्थ सिद्ध और वृद्धि योग सोमवती अमावस्या को विशेष बना रहा है। इस दिन स्नान-दान और तर्पण के लिए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के नैमिषारण्य पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

आचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस साल की आखिरी अमावस्या पर इस बार पौष सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा, यमुना, गोमती व चक्रतीर्थ में स्नान-दान करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। पूर्वजों की तृप्ति के लिए पिंडदान व श्राद्ध भी किया जाता है।
विज्ञापन

पितृदोष और कालसर्प दोष पूजा के लिए यह तिथि विशेष है।आचार्य ने बताया कि भगवान शिव का दिन सोमवार होने से सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आचार्य ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर महिलाओं को पीपल का पूजन करना चाहिए। पीपल की परिक्रमा करने से अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा सायंकाल पीपल के नीचे तिल डालकर दीपक जलाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आचार्य विवेक द्विवेदी ने बताया सोमवती अमावस्या की तिथि 30 दिसंबर की सुबह 4:01 बजे से से शुरू होगी, जो 31 दिसंबर को सुबह 3:57 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
आचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान व दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:23 बजे से शुरू होकर सुबह 6:18 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। वृद्धि योग सुबह से लेकर रात 8:32 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed