फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man hanged himself under suspicious circumstances

Sitapur News: वृद्ध ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

Sun, 21 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Old man hanged himself under suspicious circumstances
हरगांव (सीतापुर)। नयागांव फिरोजपुर निवासी पुतान (65) ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। उसका शव घर में छप्पर से लटका मिला। परिजनों ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुतान की पत्नी मीना देवी के अनुसार पति ने उसके नाम से करीब एक लाख रुपये कर्ज लिया था। बैंक की कुल 72 किस्तें 1640 रुपये की बनी थीं। बताया कि 1640 रुपये प्रति सप्ताह की 47 किस्तें जमा की जा चुकी थीं।
विज्ञापन

48वीं किस्त 19 जनवरी को जमा करनी थी लेकिन रुपयों की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। जिस कारण इंडसिंड बैंक, लखीमपुर के अधिकारियों का एक समूह शुक्रवार देर रात घर पर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना देवी ने बताया कि बैंक अधिकारी किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि अधिकारियों ने अपशब्द कहकर देर रात तक प्रताड़ित किया। अधिकारियों ने यह किस्त शनिवार सुबह तक जमा करने का अल्टीमेटम दिया।
पति को परेशान देख पत्नी रुपयों की व्यवस्था करने गांव में अन्य लोगों के पास गई लेकिन तब तक घर में पुतान ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब वापस आई तो पति का शव फंदे से लटका देख वह रोने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बैंक अधिकारी ने आरोप नकारे
पुतान का एक ही पुत्र है। वह महाराष्ट्र में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। बैंक प्रबंधक राम सिंह ने बताया कि नयागांव में बैंक द्वारा 32 महिलाओं का समूह चलाया जा रहा है। हमने किसी को प्रताड़ित नहीं किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed