{"_id":"5d1266c28ebc3e3c7f548ad6","slug":"old-man-died-in-road-accident-sitapur-news-lko4672602138","type":"story","status":"publish","title_hn":"केले के छिलके से फिसली बाइक, बुजुर्ग की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केले के छिलके से फिसली बाइक, बुजुर्ग की मौत,
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। दवा लेकर बाइक से जा रहे पिता-पुत्र का वाहन लहरपुर इलाके में केले के छिलके पर निकलते समय पलट गया। इस हादसे में पुत्र बाल-बाल बच गया, लेकिन पिता गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको सीएचसी लहरपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सकरन इलाके के काजपुर सलौली निवासी राजेंद्र अपने 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता संतू को बाइक पर बैठाकर लहरपुर से दवा लेकर घर जा रहा था। इसी बीच गंगादीन पुरवा के निकट उसकी बाइक फिसल गई। जिससे संतू बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। उनको सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेंद्र बाल-बाल बच गया।
बताते हैं कि सड़क पर केले के छिलके पड़े थे। उसी से बाइक फिसल गई और यह हादसा हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।