फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Occupied the land after 20 years on the initiative of CM

सीएम की पहल पर 20 वर्षों बाद मिला जमीन पर कब्जा

Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Occupied the land after 20 years on the initiative of CM
सीतापुर। 20 वर्षो से अपनी ही जमीन पर दबंगों के कब्जे से एक दलित को मुख्यमंत्री की पहल के बाद राहत मिली है। प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराकर दलित को कब्जा भी दिला दिया है। मामला सिधौली के अटरिया इलाके का है। जहां एक पेट्रोल पंप मालिक एक दलित की पट्टे पर जमीन पर 20 वर्षो से काबिज था।
विज्ञापन

ग्राम अटरिया में सुंदर नाम के एक व्यक्ति को पट्टे पर कुछ जमीन सरकार द्वारा आवंटित की गई थी। जमीन भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप चलाने वाले शिवभगवान नाम के व्यक्ति ने किराए का लालच देकर सुंदर व उस जैसे कई पट्टेदारों की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को किए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने शिवभगवान व भारत पेट्रालियम के खिलाफ नोटिस जारी की थी। मामले में कब्जा करने वाले लोग उच्च न्यायालय भी गए। पीड़ित द्वारा आईजीआरएस के द्वारा लगाई गई गुहार पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम व तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराकर उनकी कब्जेदारी दिला दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed