{"_id":"5e31c99f8ebc3e4b4e198448","slug":"nspection-of-cmo-sitapur-news-lko5055927168","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्यकर्मी नदारद, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्यकर्मी नदारद, रोका वेतन
विज्ञापन
सीतापुर । स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। अफसरों के निर्देशों के बाद भी मनमानी कर रहे हैं। बुधवार को सीएमओ के निरीक्षण में हकीकत सामने आ गई। डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों के गायब मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने बुधवार को 27वीं वाहिनी पीएसी, 11वीं वाहिनी पीएसी मेें स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। मुआयने में डॉ. संजय तीन दिनों से अनुपस्थित मिले जबकि डॉ. दीपिका पांडेय दो दिनों से, उपचारिका सरोज वर्मा, अंशू सिंह भी नदारद मिले। इसके बाद सीएमओ ने पुलिस लाइंस अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां पर वार्ड ब्वाय प्रेमकांत, उपचारिका चंद किरन, फार्मासिस्ट नीरज मिश्रा नदारद मिले। सुबह 11 बजे तक पुलिस लाइंस के अस्पताल में ओपीडी में एक भी मरीज को देखा नहीं गया था।
इसके अलावा गंदगी से लेकर अन्य कई खामियां पाई गईं, इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद स्टाफ को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। वहीं गायब मिले सातों स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। सीएमओ ने बताया कि वेतन रोकने की कार्रवाई के साथ ही नोटिस भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने आदेश दिए हैं कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय से अस्पताल आएं। ड्यूटी में कोताही न बरतें। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।