फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to the medical officer in charge for negligence in vaccination

Sitapur News: टीकाकरण में लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को नोटिस

Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Notice to the medical officer in charge for negligence in vaccination
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिला स्वास्थ्य समिति व जिला पोषण समिति की बैठक ली। टीकाकरण में खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्साधिकारी परसेंडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि वीएचएनडी का नियमित आयोजन हो। इसके सत्रों में लाजिस्टिक उपलब्धता के इंडीकेटर में सुधार किया जाए। साथ ही सभी सत्रों में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। वीएचएनडी सत्रों का सुपरवाइजरी विजिट भी सुनिश्चित हो। कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को सूचीबद्ध कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित कराएं। एनआरसी की क्षमता के अनुरूप रेफरल सुनिश्चित किए जाएं। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हो मॉक ड्रिल
डीएम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि व बिजली सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रबंध हों। साथ ही अग्नि से सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल भी कराई जाए। जिन क्षेत्रों में मलेरिया के मामले पाए जाएं, उनमें तत्काल फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोल्ड रूम स्थापित कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed