फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to four EOs on negligence in self-funding scheme

स्वनिधि योजना में लापरवाही पर चार ईओ को नोटिस

Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to four EOs on negligence in self-funding scheme
सीतापुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लापरवाही बरतने पर अपर जिलाधिकारी ने चार ईओ को नोटिस थमाया है। तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को की गई जिसमें सीतापुर नगरपालिका में आवंटित लक्ष्य 5317 के सापेक्ष महज 1935 पथ विक्रेताओं का पंजीकरण व 1511 आवेदनों का ऑनलाइन किया जाना मिला जो लक्ष्य से काफी कम है।
इसी प्रकार बिसवां नगरपालिका में लक्ष्य 1673 के सापेक्ष महज 843 का पंजीकरण हुआ है। 532 आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। लहरपुर नगरपालिका में लक्ष्य 1857 के सापेक्ष 1105 का पंजीकरण व 547 आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में लक्ष्य 521 के सापेक्ष 339 पंजीकरण व 284 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। इन चार निकायों में लक्ष्य से काफी कम काम हुआ है। इस पर अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed