{"_id":"6a8f2f1f9641f4f52804481f","slug":"nominations-from-sitapur-for-the-inspire-award-scheme-ranks-fifth-in-the-division-sitapur-news-c-102-1-slko1037-162783-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इंस्पायर अवार्ड योजना में सीतापुर से 1091 नामांकन, मंडल में पांचवा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इंस्पायर अवार्ड योजना में सीतापुर से 1091 नामांकन, मंडल में पांचवा स्थान
Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इंस्पायर मानक योजना 2026-27 में लखनऊ मंडल के छह जिलों में सीतापुर पांचवें पायदान पर है। बुधवार देर शाम तक मंडल में कुल 7,879 विद्यार्थियों के नामांकन हुए। इनमें 1091 नामांकन के साथ सीतापुर पांचवें स्थान पर रहा।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत कक्षा छह से 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यार्थी अपने नवाचारी विचारों के साथ इसमें शामिल होने के लिए नामांकन करवा सकते हैं। एक विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों के नामांकन कराए जा सकते हैं। बताया कि अब तक सीतापुर में 1091, हरदोई 2481, खीरी में 1507, लखनऊ में 1345, उन्नाव में 1193 और रायबरेली में 262 नामांकन हुए हैं। बताया कि नामांकन की दैनिक प्रगति की समीक्षा की जा रही है। पिछले वर्ष मंडल में 33,478 नामांकन हुए थे। इस बार इससे अधिक नामांकन का लक्ष्य है।