फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nomination of a candidate canceled due to false documents

फर्जी दस्तावेज लगाने पर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Wed, 21 Apr 2021 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Nomination of a candidate canceled due to false documents
पिसावां(सीतापुर)। पंचायत चुनाव में प्रधान बनने के लिए उम्मीदवार सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। इसके लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रत्याशी बनने से भी गुरेज नहीं बरता गया। इसी का एक मामला पिसावां में सामने आया है। दावेदारों की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार से जब नामांकन पत्र में लगे दस्तावेजों की जांच कराई तो गड़बड़ी पकड़ में आई। इसकी रिपोर्ट आरओ को सौंपने के बाद प्रधान पद पर आरोपी का नामांकन पर्चा खारिज किया गया।
विज्ञापन

विकास खंड के ग्राम पंचायत दूलामऊ का प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस पद पर ओबीसी के एक उम्मीदवार ने एससी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नामांकन दाखिल कर दिया। प्रधान पद के एक अन्य उम्मीदवार सरनाम ने इसकी लिखित शिकायत आरओ एवं एसडीएम महोली से की।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि दूलामऊ ग्राम पंचायत के लिए जितेंद्र कुमार ने इस बार एससी का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नामांकन किया है जबकि जाति से वह ओबीसी (गड़रिया) श्रेणी का है। पंचायत के परिवार रजिस्टर में भी उसका नाम ओबीसी में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रधान पद पाने को नामांकन भरते समय धनगढ़ बिरादरी का फर्जी एससी प्रमाण पत्र बनवा कर प्रस्तुत किया है।आरओ संजय सिशौदिया ने बताया एसडीएम द्वारा जांच कराने के बाद की गई संतुति के आधार पर आरोपी उम्मीदवार की ओर से तीन सेट में दाखिल नामांकन पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed