फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No identification even after four days

Sitapur News: चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं, खाक छान रही टीमें

Fri, 07 Apr 2023 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Apr 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
No identification even after four days
सीतापुर। महोली में हाईवे किनारे मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें सिर और अंगुलियां कटने के अलावा और कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस की टीमें अन्य जिलों की खाक छानने में जुटी हैं लेकिन उसके हाथ कोई सफलता नहीं लगी हैं। इधर, बोरे के ऊपर लगी मोहर से भी पुलिस को कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


सोमवार शाम महोली क्षेत्र में हाईवे किनारे टांट की बोरी में एक युवक का शव मिला था। उसका सिर और अंगुलियां गायब थीं। गर्दन और हाथ पर गत्ता चिपकाने वाला टेप लगा था। ताकि खून न बहे। शव दो बोरियों में था जिस पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा लिखा हुुआ था। शिनाख्त न होने की स्थिति में 72 घंटे के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें सिर और हाथ काटे जाने के अलावा कोई और चोट अथवा धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही थी कि गर्दन दबा कर युवक की हत्या की गई होगी। फिर उसकी गर्दन काट दी गई।गर्दन दबाई गई, लेकिन रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बोरी से भी नहीं चल सका पता
जिस बोरी में शव मिला था उससे भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बोरी पर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा की मोहर लगी थी। इंस्पेक्टर महोली अनूप शुक्ला ने बताया कि जांच में यह पता चला कि कोटेदार राशन लेने के बाद बोरों को बेंच देते हैं। फिर वह बोरे निजी काम में इस्तेमाल होने लगते हैं। इस कारण बोरे से इसका पता लगाना मुश्किल है। इसके अलावा जिन टीमों को अन्य जनपदों मेंं भेजा गया था। उनके हाथ भी कोई सफलता नहीं लगी है। बताया कि इस मामले में पहचान के लिए पोस्टर भी छपाए गए हैं। इन्हें हर थाने स्तर पर चस्पा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद हरदोई का एक परिवार बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने शव दिखाया भी, लेकिन सिर न होने के कारण वह उसकी पहचान नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed