{"_id":"5831d9764f1c1bb304b399c0","slug":"no-cash-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन बाद भी करेंसी का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन बाद भी करेंसी का करंट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटीएम दे गए धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 व 1000 के नोट बंद हुए 13 दिन बीत जाने के बाद भी कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। रविवार को तो बैंक बंद थे लेकिन एटीएम भी राहत नहीं दे सके। इससे लोगों के हाथ मायूसी ही लगी। अब लोग सोमवार को बैंक व एटीएम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सोमवार को बैंकों व एटीएम पर लोगों की भीड़ उमड़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी से जिले की बैंकों व एटीएम पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई कैश पाने के प्रयास में धक्कामुक्की करता नजर आ रहा है। जिले में करीब 325 छोटी व बड़ी बैंक शाखाएं हैं, जबकि 102 एटीएम हैं। बीते 12 दिनों से इन बैंक शाखाओं व एटीएम के सामने लोगों की लंबी लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
हर कोई अपने खाते से भुगतान कराने, 500 व 1000 रुपये के नोट जमा करने में जुटा है। रविवार को बैंक बंद हुईं, तो लोगों ने एटीएम की तरफ रुख किया। लोग एटीएम से रुपये निकालने के प्रयास में इधर-उधर भटकते देखे गए, लेकिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कहीं भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम बंद मिले, जो एटीएम खुला थे, उनमें कैश शनिवार को ही खत्म हो चुका था। जिले के सभी 102 एटीएम पूरी तरह खामोश रहे। अब लोग सोमवार को बैंक खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
कम नहीं हुई कैश की किल्लत
जिम्मेदार अधिकारियों की माने तो इन दिनो जिले में मौजूद चेस्ट में बेहद कम रकम बची है। अब जो भुगतान किया जा रहा है, वह बैंक में जमा होने वाले फुटकर नोटों पर निर्भर है। इसी बीच जिम्मेदारों को चिंता है कि रुपयों की कमी से किसी के वैवाहिक कार्यक्रम में खलल न पड़ने पाए।
जिसकी वजह से जो रकम मौजूद है, उसे प्राथमिकता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए मांग कर रहे खाताधारकों को भुगतान किया जाना है। जिले में जिस हिसाब से कैश आना था, उस हिसाब से अभी तक कैश पहुंचा नहीं है।