फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine Block failure to Spend Amount of Health Mission

स्वास्थ्य मिशन की राशि खर्च करने में नौ ब्लॉक फिसड्डी

Tue, 23 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nine Block failure to Spend Amount of Health Mission
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मिलने वाली विभिन्न मदों की राशि खर्च करने में जिले के नौ ब्लॉक फिसड्डी साबित हुए हैं। इस पर सीएमओ डॉ. आरके नैय्यर ने इनको चेतावनी जारी किया है। हिदायत दी जल्द शत-प्रतिशत राशि खर्च करो वरना कार्रवाई को तैयार रहो।
विज्ञापन

सीएमओ ने मंगलवार को कार्यालय में इस योजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में खर्च की समीक्षा की। इस साल स्वीकृत 80 करोड़ रुपये के बजट के सापेक्ष जिले में महज 22 फीसदी ही खर्च हो सका है। विभिन्न मदों में यह राशि डंप पड़ी है। इस पर अधीक्षकों से सवाल जवाब किए तो वह बगले झांकने लगे।
विज्ञापन

इस पर लापरवाह अधीक्षकों की जमकर फटकार लगाई। बेहतर काम करने वालों को शाबाशी दी, जिसमें सबसे फिसड्डी महोली 17.76 फीसदी, मिश्रिख 18.13 फीसदी, सिधौली 18.37 फीसदी, सांडा 19.99 फीसदी, रेउसा 20.11, मछरेहटा 20.16, तंबौर 21.29, गोंदलामऊ 21.45, कसमंडा 21.87 सबसे फिसड्डी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको जल्द काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बेहतर काम करने वालों में लहरपुर 27 फीसदी, हरगांव 26.73, खैराबाद 25.24, महमूदाबाद 24.32, परसेंडी 24.30, पहला 23.69, बिसवां 23.14, एलिया 22.82, रामपुर मथुरा 22.60 फीसदी खर्च करके बेहतर रहे।
पहला ने खर्च की 97 फीसदी राशि
सीतापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कमीटेड राशि (31 मार्च से पहले बची राशि) को खर्च करने में भी छह ब्लॉक फिसड्डी रहे है। सीएमओ ने इन सीएचसी के अधीक्षकों को चेतावनी जारी करते हुए फटकार लगाई है। जिले ने अब तक 81 फीसदी राशि ही खर्च हो सकी है। इस योजना के तहत 31 मार्च तक करीब 11 करोड़ की राशि बच गई थी।
इसको खर्च करने के लिए सीएचसी वार लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इसमें छह ब्लॉक सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। जिसमें रामपुर मथुरा 46 फीसदी, एलिया 51 फीसदी, मिश्रिख 60 फीसदी, सांडा 64 फीसदी, गोंदलामऊ 67 फीसदी, तंबौर 78 फीसदी केवल खर्च कर पाए।

इन ब्लॉकों के अधीक्षकों को जमकर फटकार लगाई गई है। इसी प्रकार सबसे बेहतर काम पहला सीएचसी ने 97 फीसदी राशि खर्च करके किया है। इसके अलावा सिधौली 96, परसेंडी 96 ,पिसावां 95, बिसवां 94, महोली 92, कसमंडा 92, हरगांव 91, महमूदाबाद 90, रेउसा 89, लहरपुर 88, खैराबाद 87, मछरेहटा 85 फीसदी खर्च करके संतोषजनक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed