फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Newborn found crying in the field

खेत में रोता मिला नवजात

Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn found crying in the field
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम मजदूरी करने जा रही एक महिला को खेत में नवजात शिशु रोता हुआ मिला। महिला बच्चे की परवरिश के लिए आगे आई है। केयर चाइल्ड टीम को सूचना दी गई है। टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि कोई बच्चे को फेंककर भाग गया है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के बंभनेवा निवासी गुड्डी बहेलिया पत्नी चंद्रभाल मजदूरी करने लखाही निवासी सरदार हरिपाल सिंह के खेत में गई थी, जहां पर वह धान की निराई करने गुरुवार शाम को घर लौट रही थी, इस बीच रेउसा इलाके में बंभनेवा मरखापुर के गन्ने के खेत मे एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर महिला मौके पर गई, जहां पर एक बच्चा पानी में रोता हुआ मिला। महिला ने बच्चे को गोद में उठाया और रेउसा अस्पताल पहुंची। महिला ने बच्चे की परवरिश करने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन

एसओ रेउसा ने बताया कि मामले की सूचना केयर चाइल्ड की टीम को दी गई है। टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। सीएचसी के डॉक्टर नरेश यादव ने बताया कि बच्चे का वजन सवा दो किलो व लंबाई 41 सेंटीमीटर है। बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed