फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New zone for the vendors

ठेले-खोमचे वालों के लिए बनेगा जोन

Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
New zone for the vendors
- फोटो : अमर उजाला

शहर में बेरोकटोक घूम रहे ठेले खोमचे वालों पर अब लगाम लगेगी। इसके लिए शहर में एक अलग से जोन बनाया जाएगा। इसमें ये लोग अस्थाई रूप से कारोबार कर सकेंगे। इसके बदले इन्हें कुछ शुल्क नगरपालिका में जमा करना होगा। यह निर्णय गुरुवार को नगरपालिका की बोर्ड बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


शहर में करीब 300 ठेले वाले कारोबार करते हैं। इससे कई बार जाम की समस्या बन जाती है। वहीं सड़कों पर अतिक्रमण हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए बोर्ड बैठक में शासन द्वारा निर्धारित नीति को मंजूरी दी गई है। इसमें ठेले-खोमचे वाले भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं टहल सकेंगे।
विज्ञापन


सहूलियत के लिए शहर में एक जोन बनाया जाएगा। यहां पर वह अस्थाई रूप से कारोबार कर सकेंगे। इसके लिए उनका नगरपालिका से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। शर्त यह रहेगी जिस स्थान पर वह ठेला लगाएंगे वह अस्थाई रहेगी। अनुमति केवल सुबह से शाम तक ही होगी। शाम को उनको ठेला हटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बदले उनसे कुछ शुल्क वसूला जाएगा। यह शुल्क कितना होगा इसका निर्धारण बाद में किया जाएगा। रजिस्टर्ड ठेले-खोमचे वाले ही इसका लाभ पा सकेंगे। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, सचिन जायसवाल, कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विशेन आदि सभासद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed