{"_id":"a0dee500a665c4b63533a60d815dfca3","slug":"nephew-fired-after-defeated-aunt-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची ने हराया तो भतीजे ने की फायरिंग, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाची ने हराया तो भतीजे ने की फायरिंग, चार जख्मी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना के बावजूद पुलिस के न पहुंचने पर दबंग के हौंसले और बढ़ गए और उसने कई राउंड फायरिंग कर दी। बवाल में चार लोग जख्मी हो गए। जीते प्रत्याशी पक्ष की दो बाइकें भी तोड़ डालीं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रेउसा के रेवान गांव निवासी दिनेश प्रताप ने अपनी पत्नी कनकलता को प्रधानी चुनाव लड़ाया था। विरोध में दिनेश के सगे भतीजे मनोज ने भी अपनी पत्नी किरन देवी को मैदान में उतार दिया। कनकलता चुनाव जीत गईं, जबकि मनोज की पत्नी चुनाव हार गईं।
विज्ञापन
जब कनक लता अपने पति व समर्थकों के साथ जीत कर गांव पहुंचीं तो मनोज पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन तनाव की स्थिति बनी रही। कनक लता के पति दिनेश ने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
सुबह पुलिस कुछ करती, इससे पहले ही कनक लता का पति दिनेश थाने पहुंच गया। इधर दिनेश के थाने जाने की सूचना पर मनोज पक्ष ने समर्थकों संग मिलकर दिनेश के यहां हमला कर दिया। साथ ही कई राउंड फायरिंग की, जिससे मारपीट में संजय व शिवकुमार जख्मी हुए, जबकि गोली लगने से पवन व राजेश घायल हुए।
साथ ही दबंगों ने दिनेश पक्ष की दो बाइकें भी तोड़ डालीं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी लोगों को सीएचसी पहुंचाया। मामले में रामगोपाल की तहरीर पर मनोज, उदय प्रताप सहित चार लोगों को नामजद किया है। एसओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि मनोज व उदय प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है।