{"_id":"5efa1d618ebc3e43272dc290","slug":"nephew-cut-off-from-a-dowel-in-controversy-sitapur-news-lko5283451112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में बांके से काटकर भतीजे का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में बांके से काटकर भतीजे का कत्ल
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना इलाके में सोमवार देर शाम चाचा ने बांके से ताबड़तोड़ हमला कर भतीजे की हत्या कर दी। भतीजा घर के बाहर बैठा था। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मछरेहटा थाना इलाके के पटकापुर निवासी संजय (40) पुत्र मूलचंद सोमवार देर शाम घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर संजय का चाचा कल्लू पुत्र लीला के साथ विवाद हो गया। बातचीत बढ़ने पर गुस्साये चाचा घर के अंदर से बांका उठा लाया। उसके बाद उसने भतीजे संजय पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया।
ताबड़तोड़ प्रहार से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी कल्लू वहां से भाग निकला। जानकारी पाकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले गई, वहां से पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष अवधेश यादव का कहना है कि चाचा ने अपने भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। घटना की जांच की जा रही है।