फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Need to be wary of thieves targeting temple offerings: Ajay Rai

चढ़ावा चोरों से सावधान रहने की जरूरत : अजय राय

Sun, 09 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Need to be wary of thieves targeting temple offerings: Ajay Rai
कांग्रेस का कार्यक्रम
महमूदाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भगवान राम के नाम पर सत्ता में आने वालों ने उनके घर में ही चढ़ावा चोरी कर लिया। छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई और बड़े लोगों को क्लीन चिट दे दी गई। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में जिस मजिस्ट्रेट को प्रमुख साजिशकर्ता बताया जा रहा है, उसी ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। उन्होंने लोगों से चढ़ावा चोरों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन

नगर के गोड़ैचा स्थित एक निजी लॉन में आयोजित संविधान बचाओ संवाद में अजय राय ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकार और सम्मान की गारंटी है, इसलिए इसकी रक्षा सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

अजय राय ने आरोप लगाया कि बनारस में मोदी ने बेईमानी करके उनसे चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि दोबारा रिकाउंटिंग में बेईमानी साबित नहीं हुई तो वह अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा है। बेरोजगारी के कारण जेन-जी ने आंदोलन किया और आंदोलनकारियों पर लाठियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों पर फूल बरसाने के साथ युवाओं को रोजगार देने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विपक्षी दलों और आमजन को अपनी बात रखने की अनुमति प्रशासन नहीं दे रहा है।
जनसभा को विधानसभा प्रभारी अरुणेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, हसीना खातून, सुनीता चौधरी, अनुप्रिया वर्मा, फूल सिंह राठौर, रोशनी गुप्ता, रंजीत और अनुपम राठौर ने भी संबोधित किया। संचालन इरफान रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. ब्रज बिहारी, सुनीला रावत, डॉ. आरपी वर्मा, विष्णु गौतम, शिवप्रकाश सिंह, राजेश पाल, निजामुद्दीन आजाद, अब्दुल्ला ख़ान, रंजीत राठौर, संजय जायसवाल, अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार यादव और सुन्दर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed