फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Namish Festival opened with Mahaarti

अष्टकोणीय महाआरती संग नैमिष महोत्सव का आगाज

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Namish Festival opened with Mahaarti
नैमिष चक्रतीर्थ में डुबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

अष्टकोणीय महाआरती की सतरंगी छंटा के बीच रविवार देर शाम चार दिवसीय नैमिष महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति जगदीश भल्ला ने आरती के दौरान दीपदान किया। इस हजारों दीयों से रोशन पवित्र चक्रतीर्थ की आलौकिक देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन


संतों के श्लोक हर किसी के कानों में घुलकर मन को पवित्र कर रहे थे। भीड़ में मौजूद लोगों के चेहरे पर धार्मिक नगरी में पहली बार होने वाले इस भव्य महोत्सव का गवाह बनने का उत्साह साफ झलक रहा था। 25 मिनट तक हुई अष्टकोणीय आरती व गूंजने वाले श्लोक से चक्रतीर्थ परिसर में भक्ति का सागर बह निकला।
विज्ञापन


यहां बनाई गई रंगोली अद्भुत दृश्य पेश कर रही थी। चक्रतीर्थ का मुख्य द्वार दुल्हन की तरह सजाया गया था। चक्रतीर्थ की सीढ़ियों पर जगमग करते हजारों दीये कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति जगदीश भल्ला ने मां ललिता देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संतों-पुजारियों ने अष्टकोणीय महाआरती के साथ नैमिष महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार एवं श्लोक के धारा प्रवाह उच्चारण के मध्य 25 मिनट तक महाआरती चलती रही।

इस दौरान समूचा परिसर भक्तिमय हो गया। आरती के बीच पूर्व न्यायमूर्ति ने चक्रतीर्थ में दीपदान किया। दीपदान के बाद उन्होंने कहा कि महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर पर यहां आने का सौभाग्य मिला। इस यादगार पल का साक्षी बनकर खुद को और धन्य महसूस कर रहा हूं।

शुभारंभ के बाद महोत्सव स्थल गुलजार हो गया। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुंबई के प्रख्यात भजन गायक प्रेम प्रकाश दुबे ने अपने सुरों से की। उन्होंने गणेश आराधना से सभी का मन मोहा।


इसके बाद कई अन्य कलाकारों ने गीत पेश किए। महोत्सव स्थल में लगे विभिन्न स्टॉलों पर लोग खरीदारी भी कर रहे थे। देर रात तक चले समारोह में मुख्य रूप से डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी सौमित्र यादव, जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती, महंत भरतदास, काली पीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री, एमएलसी आनंद भदौरिया, विधायक अनूप गुप्ता, रामपाल यादव, मनीष रावत, पूर्व सांसद कैसरजहां, जासमीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed