फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Names of two and a half thousand new voters increased

Sitapur News: ढाई हजार नए मतदाताओं के बढ़े नाम

Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Names of two and a half thousand new voters increased
सीतापुर। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने की तिथि तक दावे और आपत्ति लिए जाने की छूट दी थी। इसके तहत मतदाताओं की ओर से दावे और आपत्ति दिए जा रहे हैं। इनकी फीडिंग व निस्तारण संबंधी कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। अब तक 5459 दावा व आपत्तियों को फीड किया गया है। इसके सापेक्ष ढाई हजार नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

निकाय मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन के बाद से दावा और आपत्ति प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जा रहा है। जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण से छूट गए हैं उनका मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। अपात्रों के नाम काटने के साथ संशोधन की कार्रवाई की जा सके। इसका लाभ मतदाताओं को हो रहा है।
विज्ञापन

नाम बढ़ाने के लिए 11 निकायों में 2950 आवेदन फीड किए हैं। इसी तरह संशोधन के 363 आवेदन और विलोपन के 1878 आवेदन फीड किए गए हैं। इसके सापेक्ष 2500 नाम मतदाता सूची में बढ़े हैं। 631 संशोधन किए गए हैं और 1621 नाम काटे गए हैं। तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि दावा और आपत्तियों के संकलन और फीड करने का कार्य देर शाम तक वीआरसी में ऑपरेटर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर, खैराबाद और हरगांव निकाय में एसडीएम की ओर से 545 नए नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अप्रूव किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया दावा और आपत्ति प्राप्त कर फीड करने के साथ ही इनका निस्तारण संबंधित एसडीएम की ओेर से किया जा रहा है। इसका मतदाता लाभ उठाएं।

11 निकायों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया गया था। उस समय चार लाख 90 हजार 622 मतदाता थे। इसमे पुरुष मतदाता 256419 और महिला मतदाता 234203 थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया संचालित रहने के कारण मतदाताओं की संख्या बढ़कर चार लाख 91 हजार 501 हो गई है। 879 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed