{"_id":"698a288bb933a23bb8033e38","slug":"names-can-be-registered-in-the-list-till-march-6-objections-sought-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149908-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 6 मार्च तक सूची में दर्ज करा सकेंगे नाम, मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 6 मार्च तक सूची में दर्ज करा सकेंगे नाम, मांगी आपत्तियां
Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की सभी विधानसभाओं में मतदाता अब 6 मार्च तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का पूर्व घोषित कार्यक्रम संशोधित किया गया है। इसके तहत 6 मार्च तक दावे व आपत्तियां दे सकेंगे।
वहीं, 27 मार्च तक लोगों को नोटिस भेजकर दावे व आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वह फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र बदलने, दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन, निवास परिवर्तन की दशा में फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) भरकर बीएलओ को देना होगा। नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 भरकर देना होगा।
किसी भी समस्या पर जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 05862-242333 या 9454418071 व टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।