फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nabinagar XI beat Nabinagar Star

नबीनगर इलेवन ने नबीनगर स्टारको दी शिकस्त

Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nabinagar XI beat Nabinagar Star
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र के पोलो ग्राउंड ग्राम नबीनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नबीनगर इलेवन ने जीत लिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार गोलू को मिला
विज्ञापन

क्षेत्र के नवीनगर में एक सप्ताह से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। शुक्रवार को फाइनल में पहुंची नबीनगर स्टार और नबीनगर इलेवन टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नबीनगर स्टार ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। नबीनगर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज गोलू ने 24 गेंदों में 65 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं उनके साथी अमन का भी बल्ला शांत नहीं रहा। 21 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन जड़ दिए।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करते हुए नबीनगर स्टार के ओपनर मैदान में उतरे और मात्र 129 रन ही बना पाए। नबीनगर इलेवन ने 19 रनों से रोमांचक मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को युवा समाजसेवी अलीम खान द्वारा 7100 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को 5100 दिए गए। ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोलू को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed