{"_id":"63d1835ba7fb013b2516d7e0","slug":"na-sitapur-news-c-13-1-66253-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शौर्य के लिए पीएसी सेनानायक को मिलेगा गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शौर्य के लिए पीएसी सेनानायक को मिलेगा गोल्ड
Thu, 26 Jan 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस महानिदेशक की ओर से जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को मेडल से नवाजा जाएगा। शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के साथ ही अभिलेख के आधार प्रशंसा चिह्न दिए जाएंगे। द्वितीय वाहिनी पीएसी के सेनानायक संजय सिंह को शौर्य के आधार पर गोल्ड मेडल मिलेगा।
सिविल पुलिस में उपनिरीक्षक मो. रफीक को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। शौर्य के आधार पर उपनिरीक्षक विपिन कुमार को प्रशंसा चिह्न सिल्वर प्रदान किया जाएगा। पीटीसी में तैनात उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव व एपीटीसी में तैनात उपनिरीक्षक श्रीराम सरन को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। पीटीसी में तैनात हेड कांस्टेबल शादी लाल और हेड कांस्टेबल कन्हैया सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा।
कड़ी मेहनत के बाद मिला सम्मान
एसआई रफीक अहमद ने बताया कि यह सम्मान उनको काफी मेहनत के बाद मिला है। इससे पहले 2005 में उनको सराहनीय सेवा सम्मान मिल चुका है। उत्कृष्ट सेवा सम्मान उनको ही मिल पाता है, जो पहले सराहनीय सेवा सम्मान पाते हैं।