फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murdered with a sharp weapon, Kotwal suspended

प्रधान पति की धारदार हथियार से हत्या, कोतवाल निलंबित

Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
murdered with a sharp weapon, Kotwal suspended
धान की हत्या के बाद मौजूद ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : SITAPUR
झरेखापुर (सीतापुर)। चकरोड से कब्जा हटवाने से नाराज दबंगों ने प्रधान के पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। उसके साथी को बंधक बनाकर लाठियों से पीट दिया। घटना के पीछे प्रधानी रंजिश का भी मामला बताया जा रहा है। मृतक के बेटे ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी ने लापरवाही पर कोतवाल अंबर सिंह, हल्का इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस की भूमिका की जांच भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के पकरिया धापूपुर गांव निवासी प्रधान कुंती देवी के पति कल्लू शर्मा बुधवार शाम क्षेत्र के ही साथी जमाल अहमद के साथ पकरिया धापूपुर के मजरा गंगापुर गए थे। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दबंगों ने प्रधान पति कल्लू पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरे, गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दबंगों ने कल्लू की हत्या कर दी। कल्लू के साथी जमाल को भी बंधक बना कर लाठियों से पीटा। हमलावरों के चंगुल से छूटने के बाद जमाल ने कल्लू के बेटे मोहन शर्मा को जानकारी दी।
विज्ञापन

खबर पाकर मृतक के परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इस बीच हमलावर भाग निकले। इसके बाद परिवार के लोग कल्लू व जमाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जमाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना को लेकर मृतक के पुत्र मोहन शर्मा ने कृष्ण गोपाल, सत्य नारायण, रवि प्रकाश, प्रेम प्रकाश, हजारी व हजारी के चार पुत्र मनोज, सुनील व दो नाम अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने बताया कि रवि प्रकाश व कृष्ण गोपाल से प्रधानी रंजिश भी थी। प्रधान पति ने एक माह पूर्व लेखपाल की मदद से चकरोड से दबंगों का कब्जा भी छुड़वाया था। जिससे आरोपी नाराज थे। मौजूदा वक्त में प्रधान पति मनरेगा से उसी चकरोड पर मिट्टी पटाने का भी प्रयास कर रहे थे। इससे नाराज विपक्षियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी करेंगे मामले की जांच
सीओ योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी ने हल्का इंचार्ज आलोक यादव, मुख्य आरक्षी रामश्रंगार चौधरी व आरक्षी बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित को सौंपी है। जांच के बाद किसी अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
वारदात के पीछे चुनावी रंजिश भी वजह
प्रधान पति कल्लू के कत्ल के पीछे फिलवक्त भले ही चकरोड की रंजिश सामने आई हो, लेकिन शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात के पीछे चुनाव हारने की टशन भी उजागर हो रही है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व के प्रधानी चुनाव में कुंती को जीत मिली थी। हत्या में नामजद किए गए रवि प्रकाश व कृष्ण गोपाल भी चुनाव लड़े थे। इन दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा था। कुंती पहले स्थान पर रहकर विजयी हुई थीं। जबकि कल्लू के कत्ल में नामजद रवि प्रकाश व कृष्ण गोपाल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे थे।

जिसकी वजह से रवि प्रकाश व कृष्ण मोहन, कुंती व उसके पति से चुनावी रंजिश मानते थे। प्रधान पति कल्लू व हत्या आरोपी कृष्ण गोपाल के बीच चुनावी हार-जीत के बाद से ही दुश्मनी चल रही थी। इन दोनों के बीच पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। कुछ साल पहले कृष्ण गोपाल व कल्लू के बीच झगड़े में गोलियां-लाठियां व ईंट पत्थर भी चले थे। कई बार मारपीट व लाठी डंडे चल चुके हैं। दोनों के बीच यह झगड़े पुलिस के संज्ञान में भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed