{"_id":"5f64e5988ebc3ef4800cd663","slug":"murder-sitapur-news-lko540803813","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में पथराव के बाद भगदड़, ईंट से कूंचकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में पथराव के बाद भगदड़, ईंट से कूंचकर युवक की हत्या
Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
सरैंया (सीतापुर)। चुनावी जंग जीतने की होड़ खूनी संघर्ष के रूप में सामने आने लगी है। गुरुवार की रात रामपुर कलां इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। प्रधान द्वारा कराए जा रहे हैं निर्माण कार्य को रोकने के लिए आधी रात को पथराव और खूनी संघर्ष के बीच ईंटों से वार कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई।
हत्या के पीछे मौजूदा ग्राम प्रधान व एक संभावित प्रधान प्रत्याशी के बीच की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने रात में ही मातहतों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र के तेजनीपुर मजरा सोहरिया गांव के मौजूदा प्रधान करुणेश कुमार अपने घर के पास ही ग्रामसभा की जमीन पर पंचायत सचिवालय का निर्माण करा रहे हैं। इसका पड़ोस के सोहरिया गांव निवासी व प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी सलमान विरोध कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान पक्ष के लोगों ने इस निर्माण कार्य का विरोध करते हुए एसडीएम महमूदाबाद को प्रार्थना पत्र दिया था और निर्माण कार्य को रुकवाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
जिसकी वजह से एसडीएम द्वारा इस कार्य को रुकवा दिया गया था, लेकिन गुरुवार की रात को प्रधान के जरिए पंचायत सचिवालय का निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया था। जब इसकी भनक पड़ोस के गांव में रह रहे प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी सलमान को लगी तो वह अपने गांव के करीब डेढ़ सौ लोगों को लेकर तेजनीपुर गांव पहुंच गया। जहां यह लोग निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार बढ़ गई। बात-विवाद बढ़ने पर एक-दूसरे पर ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले में तेजनीपुर गांव निवासी इसरार (45) पुत्र मजीद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि पथराव होने पर वहां भगदड़ मच गई। इस बीच ईंट लगने से जख्मी इसरार वहीं गिर गया था।
घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल इकरार को फौरन सीएचसी पहला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आधी रात को हुई वारदात की खबर पाकर एसपी आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली और एसओ को कार्रवाई के आदेश दिए। घटना को लेकर गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में मौजूदा प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।